कोतवाल व चौकी प्रभारी के आश्वासन पर टला धरना, मुकदमा दर्ज न होने पर दिया आन्दोलन की चेतावनी
नाबालिग बालिका के आत्महत्या का मामला गरमाया
बस्ती। गुरूवार को भीम युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव और प्रदेश अध्यक्ष अजय राव उर्फ प्रमोद ने कोतवाली थाना क्षेत्र के डिलिया निवासिनी नाबालिग बालिका द्वारा आत्महत्या कर लिये जाने के मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया। पुलिस प्रशासन द्वारा कावड़ यात्रा का हवाला देते हुये 17 अगस्त तक न्याय दिलाने के आश्वासन पर भीम युवा वाहिनी ने धरना स्थगित कर दिया। भीम युवा वाहिनी पदाधिकारियों ने चेतावनी दिया कि यदि न्याय न मिला तो वे 17 अगस्त के बाद आन्दोलन और भूख हड़ताल करने को बाध्य होंगे।
पीड़ित पक्ष के नाबालिग बालिका के पिता संतोष कुमार ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि कोतवाल बस्ती एवं चौकी प्रभारी सोनूपार ने कांवड़ मेले के बाद मामले में कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया है। पत्र में कहा गया है कि संतोष कुमार की नाबालिग बेटी ने ब्लेकमेंलिंग और सामाजिक भय से आत्महत्या कर लिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी आशीष कुमार पुत्र रामजतन और उसके सहयोगियों ने नाबालिग बेटी का शारीरिक और मानसिक शोषण किया। इसके चलते उसने गत 29 जून को फसरी लगाकर आत्महत्या कर लिया। कोतवाली पुलिस ने अभी तक तहरीर दिये जाने के बावजूद दोषियों के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं किया है।