कप्तानगंज पुलिस का तस्करों पर बड़ा प्रहार 3.1 किलो गांजा समेत कार सहित शातिर गिरफ्तार

कप्तानगंज पुलिस का तस्करों पर बड़ा प्रहार 3.1 किलो गांजा समेत कार सहित शातिर गिरफ्तार

 

बस्ती। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घेराबंदी कर 3 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा, टोयोटा इटियोस लीवा कार 970 नकद और एटीएम कार्ड के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने पर भैरोपुर गांव के आगे गैस एजेंसी के पास सघन चेकिंग की गई। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन चालक भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी में कार से 3.1 किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज कुमार त्रिपाठी निवासी सरैंया मिश्र, थाना कप्तानगंज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस, हत्या के प्रयास गबन और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं जिससे वह पुलिस के लिए पहले से चिन्हित अपराधी रहा है। यह पूरी कार्रवाई थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक इस्लाम खान अनिल कुमार त्रिपाठी वीरेंद्र कुमार एवं पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।