हर घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला सम्पन्न

हर घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला सम्पन्न……

अनुराग लक्ष्य न्यूज

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश, जिला व मंडल स्तर पर विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है इसी निमित्त आज भारतीय जनता पार्टी बहराइच जिला कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा व अन्य रणनीतियों पर चर्चा किया गया

दिनांक 10 अगस्त से 12 अगस्त तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना है यात्रा का आयोजन 1 से 2 किलोमीटर तक होगा जो शहीद स्मारक से शुरू होकर शहर एवं गांव के प्रमुख स्थलों से होकर गुजरना है यात्रा में हमारे सुरक्षा बलों एवं बलिदानियों के साथ-साथ रक्षा उपकरणों की प्रशंसा करते हुए प्ले कार्ड भी ले जाना है

दिनांक 6 अगस्त को सभी मंडलों में कार्यशाला किया जाना है

दिनांक 12 अगस्त से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों, स्वतंत्रता आंदोलनो से जुड़ी महत्वपूर्ण स्थानो के आस पास स्वच्छता अभियान चलाया जाना है

दिनांक 13 अगस्त को जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा निकलना है

दिनांक 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराना पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा जहां संभव हो ध्वज रोहण बच्चों के हाथों से कराया जाएगा प्रत्येक मंडल में युद्ध वीरो, शहीदों देश की सेवा में प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के घरों का दौरा कर उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा स्वच्छता अभियान के उपरांत सभी स्थलों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी

दिनांक 14 अगस्त को उपयुक्त बैनर व प्ले कार्ड के साथ विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सभी जिलों में मौन जुलूस निकाला जाएगा

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा बृजेश पांडेय जी ने बताया की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर प्रारंभ हुआ हर घर तिरंगा अभियान आज एक राष्ट्रभक्त का जन आंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर चुका है इस अभियान ने प्रत्येक भारतीयों के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान गौरव और आत्मीयता की भावना को और सशक्त किया है प्रत्येक वर्ष सभी देशवासी हर्ष और उल्लास के साथ राष्ट्रोत्सव के इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लेते हैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ बीते 12 वर्ष में देश का अद्भुत मान बढ़ा, दुनिया में सम्मान मिला यह यात्रा निरंतर जारी है और विकसित भारत के सपने के साथ आगे बढ़ रही है सशक्त, समृद्धि, सुरक्षित तथा एक भारत श्रेष्ठ भारत अब सिर्फ सपना ही नहीं मोदी के जी के नेतृत्व में यथार्थ है कहा तिरंगा हमारे लिया आन बान और शान है हम सभी लोगों को घरों पर तिरंगा लगा कर सैल्फी लेना है

कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गौरव वर्मा, कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन जितेंद्र त्रिपाठी, जिला महामंत्री सुवेद वर्मा, सुनील श्रीवास्तव अभियान संयोजक जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, सह संयोजक जिला मंत्री एकता जायसवाल, शशि कांत त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष हेमा निगम डा डिम्पल जैन, कन्हैया सोनी, राम निवास जायसवाल, कृष कुमार जिला मंत्री अजय सिंह प्रियंका रावत,अमित वर्मा जिला मीडिया प्रभारी शिवांकर शुक्ला सह अजीत प्रताप सिंह युवा मोर्चा संयोजक अरुणेंद्र सिंह महिला मोर्चा संयोजक सोनी श्रीवास्तव व जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे