भोले गिरि मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के साथ सावन महोत्सव का हुआ शुभारंभ
सावन के प्रथम सोमवार को भक्तों ने किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं श्रृंगार दर्शन
प्रयागराज। श्री सिद्ध पीठ भोले गिरि मंदिर कटघर में सावन के प्रथम सोमवार को भक्तों के भारी भीड़ ने जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया।
इस अवसर पंडित के पुजारी महेश चंद्र त्रिपाठी के द्वारा धार्मिक अनुष्ठान कर सावन महोत्सव का शुभारंभ किया गया।झ शाम को 6 बजे भक्तों के लिए भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार और महाआरती किया गया।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने कहा कि सावन महोत्सव के अंतर्गत सावन महीने के सभी सोमवार और तेरस, नागपंचमी, रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी पर्व पर भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार दर्शन किया जाएगा।