युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’

युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती। भाजपा नेता एवं समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा के पखवाड़े भर चल रहे युवा संवाद कार्यक्रम के चौथे दिन विक्रमजोत के अयोध्या प्रसाद दूबे इंटर कॉलेज और डॉ. वीके दूबे इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं से संवाद हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।चन्द्रमणि पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा, कौशल, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ा युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकता है। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के हित में सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।उन्होंने आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, स्वयं सहायता समूह, अभ्युदय योजना सहित विभिन्न योजनाओं को विकास की कड़ी बताया। पेपर लीक के मुद्दे पर उन्होंने सरकार की कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं के हितों से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए।संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा संग रोजगार चाहिए, हमें राष्ट्रवादी सरकार चाहिए” के नारे लगाए। इस दौरान आशीष द्विवेदी, श्रीकांत द्विवेदी, सौरभ द्विवेदी, अतुल सिंह, सुनील पाठक, रबी पाण्डेय, राजीव पाण्डेय, रमेश सिंह सहित विद्यालय परिवार और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।