संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर जनपद पहुंची कलश यात्रा
:भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में वाराणसी (बनारस) से उठी पावन माटी कलश यात्रा का आज बहराइच आगमन पर भव्य स्वागत किया जा रहा है। इस ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत काशी से चले पवित्र माटी कलश का आज जनपद आगमन पर जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय जनप्रतिनिधि पदाधिकारी व कार्यकर्त्ताओ ने जगह-जगह स्वागत भव्य स्वागत किया
इस अभियान का मुख्य लक्ष्य संत रविदास के विचारों, संदेशों और सामाजिक समरसता को जन-जन तक पहुंचाना है इसके बाद यात्रा मंडल स्तर और फिर बूथ स्तर तक जाएगी. बूथ स्तर पर कलश की पवित्र मिट्टी से संत रविदास मंदिर अथवा अन्य धार्मिक स्थलों पर पौधरोपण व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.