24 घंटे में लूट की घटना का पर्दाफाश: बहराइच पुलिस ने 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 2.10 लाख रुपये और तमंचा बरामद

24 घंटे में लूट की घटना का पर्दाफाश: बहराइच पुलिस ने 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 2.10 लाख रुपये और तमंचा बरामद

बहराइच। जनपद बहराइच पुलिस को अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल हुई है। थाना पयागपुर पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने राहगीर से हुई लूट की घटना का महज 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से ₹2,10,400 नगद, एक पीओएस मशीन, 02 मोटरसाइकिल, एक तमंचा (.315 बोर) और कारतूस बरामद किया है।

क्या था मामला?

दिनांक 28 जुलाई 2026 को वादी अयोध्या प्रसाद (पुत्र स्व. हरिशंकर शुक्ल) ने थाना पयागपुर में तहरीर दी थी कि वह इंडियन बैंक (खजुही शाखा) से ₹1,00,200 निकालकर अपनी वी.सी. (मसैडी चौराहा) की ओर जा रहे थे। रास्ते में भिंगुरी पुल के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार 03 अज्ञात बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर उनसे नकदी छीन ली और फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु.अ.सं. 319/2026 पंजीकृत कर जांच शुरू की थी।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही और गिरफ्तारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री आयुष विक्रम सिंह व क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्रीमती हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण में स्वाट/सर्विलांस व थाना पयागपुर की संयुक्त टीम का गठन किया गया था।

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर 30 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मसैडी चौराहे के पास से 04 संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने लूट की बात कबूल की और बताया कि वे लूटी गई रकम का बंटवारा करने जा रहे थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

मो. सहबान (पुत्र अली आदिल) – निवासी शिवदहा, थाना पयागपुर, बहराइच (उम्र 38 वर्ष)

सूर्यकुमार सिंह (पुत्र छेदी सिंह) – निवासी लखाहीपुतलीतारा, थाना पयागपुर, बहराइच (उम्र 33 वर्ष)

जयसिंह (पुत्र प्रेम सिंह) – निवासी लखाहीपुतलीतारा, थाना पयागपुर, बहराइच (उम्र 24 वर्ष)

वीरेन्द्र प्रताप सिंह (पुत्र दिलीप सिंह) – निवासी लखाहीपुतलीतारा, थाना पयागपुर, बहराइच (उम्र 20 वर्ष)

बरामदगी का विवरण

नगदी: ₹2,10,400 नगद

अवैध असलहा: 01 अदद तमंचा (.315 बोर) एवं 01 अदद कारतूस (.315 बोर)

वाहन व अन्य: 02 अदद मोटरसाइकिल, 01 पीओएस (POS) मशीन एवं अन्य प्रपत्र।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम

थाना पयागपुर टीम: उ.नि. गोपाल सिंह, उ.नि. राकेश प्रजापति, उ.नि. शिवम कुमार त्रिपाठी, का. पृथ्वीपाल सिंह, का. सन्तोष चौहान, का. कुलदीप कुमार।

स्वाट/सर्विलांस टीम: निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उ.नि. राशिद अली, उ.नि. पुष्पेन्द्र पाण्डेय, हे.का. राजेन्द्र यादव, हे.का. अजीत चन्द्र, हे.का. सुधीर यादव, हे.का. मो. अख्तर, का. नरोत्तमपुरी, का. धर्मेन्द्र वर्मा, का. नितिन अवस्थी।

पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है।