समाजवादियों ने मनाया संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस
संविधान सुरक्षित रहेगा तभी आरक्षण और लोकतंत्र भी बचेगा- महेन्द्रनाथ यादव
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। समाजवादी पार्टी द्वारा रविवार को पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में आरक्षण दिवस के अवसर पर संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस मनाया गया। संगोष्ठी में संविधान, आरक्षण और सामाजिक न्याय के संरक्षण को लेकर नेताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुये संविधान की मूल भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया और कारगिल के अमर बलिदानियों को नमन् किया।
सपा के जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि 26 जुलाई सामाजिक न्याय के इतिहास का महत्वपूर्ण दिवस है। महात्मा ज्योतिबा फुले के सामाजिक परिवर्तन के संकल्प को कोल्हापुर के राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने इसी दिन आरक्षण व्यवस्था लागू कर नई दिशा दी थी। बाद में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान में सामाजिक न्याय, समान अवसर और आरक्षण की व्यवस्था को जन अधिकार के रूप में स्थापित किया। उन्होंने कहा कि संविधान ही सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक अधिकारों की सबसे बड़ी गारंटी है। संविधान सुरक्षित रहेगा तभी आरक्षण और देश का लोकतंत्र भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने संविधान मानस्तंभ को सामाजिक न्याय और पीडीए की विचारधारा का प्रतीक बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान की रक्षा और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।
संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस पर आयोजित गोष्ठी में विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल, दयाशंकर मिश्र, राजाराम यादव, समीर चौधरी, प्रवीण पाठक, रजनीश पाठक, जावेद पिण्डारी, जर्सी यादव, मंशाराम कन्नौजिया, अरविन्द जायसवाल, जोखूलाल यादव, मो. असजद, शनि मिश्र, संजय गौतम, आर.डी. निषाद, रन बहादुर यादव, मो. उमर खान आदि ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था ने समाज के पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों को मुख्यधारा में आने का अवसर प्रदान किया है। कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत हैं और पार्टी हमेशा सामाजिक समरसता और बराबरी के सिद्धांत पर कार्य करती रही है। ‘बाबा साहब का संविधान हमारे लिए संजीवनी है, जिसने वंचित तबकों को हक और सम्मान दिलाया है। आज संविधान ही पीडीए की सबसे बड़ी ढाल है।
कार्यक्रम में रामशंकर निराला, राम उजागिर, नन्द किशोर, चन्द्रभान यादव, अजीत सिंह, गुलाब सोनकर, नितराम चौधरी, डा. राम प्रकाश सुमन, रजवन्त यादव, तूफानी यादव, सौरभ मिश्रा, धर्मराज यादव, मधुबन यादव, हरेश्याम विश्वकर्मा, विजय विक्रम आर्य, श्याम यादव, रजनीश यादव, सुनील चौधरी, अशोक यादव, श्याम सुन्दर यादव, कैश मोहम्मद, पंकज यादव, धर्मेन्द्र यादव, जहीर अंसारी, गंगा प्रसाद यादव, अनिल यादव, निसार अहमद, अरविन्द यादव, मो. उमर, राजेन्द्र चौधरी, घनश्याम मिश्र, प्रवीण पाठक आदि शामिल रहे। अंत में समाजवादी पार्टी नगर अध्यक्ष युनुस आलम की माता के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुये श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।