शुरू होगा दो दिवसीय भव्य कावड़ महोत्सव-तेज प्रताप सिंह

9 अगस्त से शुरू होगा दो दिवसीय भव्य कावड़ महोत्सव-तेज प्रताप सिंह

अनुराग लक्ष्य न्यूज

बस्ती। माँ शांति सेवा संस्थान के तत्वावध गान में इस वर्ष भी शिवभक्तों और कावड़ यात्रियों के स्वागत एवं सेवा के लिए 9 और 10 अगस्त 2026 को फुटहिया चौराहा, बस्ती में दिव्य एवं भव्य विशाल कावड़ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाएंगे, 9 अगस्त, रविवार लोकप्रिय अभिनेता एवं गायक तथा सांसद मनोज तिवारी मृदुल और सुप्रसिद्ध लोकगायिका ‘कल्पना पटवारी प्रस्तुति देंगी, 10 अगस्त, सोमवार लोकप्रिय अभिनेता एवं गायक पवन सिंह तथा सुप्रसिद्ध शिव भजन गायक शेखर जायसवाल अपनी प्रस्तुति देंगे। माँ शांति सेवा संस्थान के अध्यक्ष व समाजसेवी तेज प्रताप सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कावड़ यात्रा पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजक मंडल ने अधिक से अधिक संख्या में शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर कावड़ महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।