काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी पंजीकृत की 204 वीं गोष्ठी में वरिष्ठ गीतकार महेश चन्द्र गुप्ता ” महेश ” लखनऊ का हुआ सम्मान

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी पंजीकृत की 204 वीं गोष्ठी में वरिष्ठ गीतकार महेश चन्द्र गुप्ता ” महेश ” लखनऊ का हुआ सम्मान।

 

आज दिनांक 11.07.2026 की शनिवारिय गोष्ठी का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। जिसकी अध्यक्षता लखनऊ से पधारे वरिष्ठ गीतकार महेश चन्द्र गुप्ता महेश ने किया।मुख्य ई रामनरेश नरेश, विशिष्ट अतिथि व्यंगकार डा. देवेंद्र पाण्डेय जी रहे। संचालन संस्था के सह सचिव नाथ सोनांचली ने किया।

इस कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के नवनियुक्त उपाध्यक्ष डा. छोटे लाल मनमीत ने सरस्वती बन्दना कर किया।

आज की गोष्ठी में उपस्थित कवियों और शायरों में हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, जयप्रकाश मिश्र धानापुर, सत्यनारायण जी, मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना,‌ वहीद इकबाल लोहतवी, डा. विनोद कुमार स्वामी, गणेश सिंह प्रहरी, डा. दिनेश दत्त पाठक, ई. राम नरेश नरेश, दीपक दबंग, विजय चंन्द्र त्रिपाठी, आशिक बनारसी, विमल बिहारी, महेश चन्द्र गुप्ता महेश, देवेंद्र पाण्डेय, प्रदीप कुमार, नाथ सोनांचली, डा. छोटेलाल मनमीत, शायर जमाल बनारसी, तनवीर लोहतवी, फुर्तीला बनारसी, उमेश सिंह इत्यादि रहे।

आज की गोष्ठी में अतिथि लखनऊ से पधारे श्री महेश चन्द्र गुप्ता महेश जी का अंगवस्त्रम ओढ़ा कर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इनका सम्मान चंन्द्रा साहित्य मंच की तरफ से भी किया गया।

आज की गोष्ठी में आये हुए सभी रचनाकारों ने अपने गीत गज़ल के माध्यम से एक से एक बढ़कर काव्य पाठ किया।

अंत में धन्यवाद ज्ञापित नवनियुक्त संरक्षक डा. दिनेश दत्त पाठक ने किया। उसके उपरांत अल्पाहार के बाद गोष्ठी को विश्राम दिया गया।

 

भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष,

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, पंजीकृत, वाराणसी