समाजवादी पार्टी कार्यालय में मनाई गई पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की जयंती, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के महानगर कार्यालय में पूर्व सांसद व जननायक स्व. मित्रसेन यादव की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को याद किया।
गरीबों और शोषितों के मसीहा थे ‘बाबूजी’ कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के महासचिव हामिद जाफर मीसम ने स्व. मित्रसेन यादव को याद करते हुए कहा कि उन्हें लोग प्यार से ‘बाबूजी’ कहते थे। वे गरीब, शोषित और पीड़ित समाज के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में वंचितों के हक की लड़ाई के लिए हमेशा आवाज बुलंद की। अडिग रहे बाबूजी के कदम महानगर उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव ने उनके संघर्षों को याद करते हुए कहा कि बाबूजी ने लंबे समय तक राजनीति की और हमेशा किसान, मजदूर व शोषित वर्ग का पक्ष लिया। गरीबों की लड़ाई लड़ने के कारण उन्हें कई विपरीत परिस्थितियों और आपराधिक मुकदमों का सामना करना पड़ा, लेकिन वे अपने सिद्धांतों से कभी पीछे नहीं हटे और उनके कदम हमेशा अडिग रहे।
सत्य और न्याय के प्रतीक थे
प्रदेश सचिव राम अचल यादव ने भावुक होते हुए कहा कि वे बाबूजी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले हैं। बाबूजी ने कभी भी जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया, यही कारण है कि समाज के हर वर्ग के लोग उनके साथ जुड़े थे। उन्होंने सदैव सत्य और न्याय का मार्ग चुना। महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने जानकारी दी कि इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से हामिद जाफर मीसम, राम अचल यादव, चौधरी श्रीचंद यादव, राकेश यादव, रियाज अहमद, दान बहादुर सिंह, चौधरी बलराम यादव, राम अजोर यादव, विद्या भूषण पासी, महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जयसवाल, अमृत राजपाल, इंद्रपाल यादव, वीरेंद्र गौतम, जगन्नाथ यादव, केशवराम कोरी, सईद खान, जितेंद्र यादव व सगीर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।