अवैध देशी शराब बेचते हुए 01 नफर अभियुक्त को टाण्डा पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
अनुराग लक्ष्य न्यूज
अम्बेडकर नगर।पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा अपराधों के रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम मे व अपर पुलिस अधीक्षक(पश्चिमी) अम्बेडकरनगर के मार्गदर्शन ,क्षेत्राधिकारी टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर व प्रभारी निरीक्षक के पर्वेक्षण में थाना को0 टाण्डा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 नफर अभियुक्त घनश्याम यादव पुत्र स्व0 गंगाराम यादव निवासी आसोपुर थाना अलीगंज जनपद अम्बेडकरनगर को 11.07.2026 को समय 09.30 बजे अवैध देशी शराब बेचते हुए जामा तलाशी (15 अदद देशी पाउच 200 एमएल ब्लू लाइम ) के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-174/26 धारा-60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मुनि मन रंजन दूबे,हे0का0 अनवर अली रहे।