नवोदय विद्यालय के कक्षा 06 में प्रवेश हेतु आमंत्रित किये गये आवेदन

नवोदय विद्यालय के कक्षा 06 में प्रवेश हेतु आमंत्रित किये गये आवेदन

आनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई

बहराइच 10 जुलाई। पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कीर्तनपुर, बहराइच के प्राचार्य रऊफ अहमद ने बताया कि शैक्षणिक स़त्र 2026-27 की कक्षा 06 में प्रवेश हेतु आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 01 जुलाई 2026 से प्रारम्भ हो गई है। इच्छुक व्यक्ति नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट नवोदय डाट जीओवी डाट इन पर 31 जुलाई 2026 तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आनलाइन आवेदन या इससे सम्बन्धित जानकारी के लिए उप प्राचार्या मो.न. 7976325784, पीजीटी अर्थ शास्त्र समन्वयक मो.न. 8299892286 एल.डी.सी. के मो.न. 9415659778 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

वर्तमान सत्र 2026-27 में सरकारी/मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 3 व 4 में पूरा सत्र अध्ययन करने तथा कक्षा-5 में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं अपने मूल जनपद में आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 मई 2015 पूर्व तथा 31 जुलाई 2017 के पश्चात नहीं होनी चाहिए। आनलाइन आवेदन करते समय कक्षा 5 में अध्ययनरत प्रमाण पत्र जिसमें अभ्यर्थी, पिता व माता के हस्ताक्षर के साथ छात्र-छात्रा का आधार कार्ड/पिता का निवास प्रमाण-पत्र को अपलोड करना होगा।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः