अयोध्या में विकास की नई गाथा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या | 10 जुलाई, 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 10 जुलाई, 2026 को जनपद अयोध्या में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रमुख कार्यक्रम और उपलब्धियां
विकास परियोजनाओं का तोहफा: मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर अयोध्यावासियों को बड़ी सौगात दी। प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पूर्व सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्व० मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया। आर्थिक सशक्तिकरण मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 736 समूहों को 11 करोड़ 4 लाख रुपये की सीसीएल (CCL) धनराशि का चेक सौंपा, जो ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।
जनकल्याणकारी योजनाएं: इसके साथ ही लाभार्थियों को आवास योजना के तहत प्रतीक चिन्ह (चाबी) सौंपे गए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘विरासत और विकास’ का संगम ही अयोध्या की नई पहचान है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें वर्मी कम्पोस्टिंग जैसे नवाचारी प्रयासों को सराहा गया। साथ ही, उन्होंने बच्चों के अन्नप्राशन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नन्हें बच्चों को आशीर्वाद दिया और वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि शासन-प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।