एक पेड़ माँ के नाम अभियान में सबकी सहभागिता आवश्यक-प्रभारी सहायक उप नियंत्रक
बस्ती। एक पेड़ माँ के नाम अभियान में सभी वार्डेन, वालंटियर्स अवश्य शामिल हो, इसके माध्यम से वह हर हाल में एक पौध रोपित कर उसका संरक्षण अवश्य करें, यह विचार प्रभारी सहायक उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा बस्ती राजेश कुमार यादव ने वक्त करते हुए कहा कि
बस्ती जनपद का लक्ष्य 50 लाख पौधा रोपित करने का है, नागरिक सुरक्षा बस्ती के वालंटियर्स अपने साथ साथ आमजन को भी इस अभियान से जोड़ने का कार्य करें, सभी के सहयोग से बस्ती जिला का लक्ष्य पूरा करना अपना उद्देश्य होना चाहिए, 12 जुलाई को आयोजित जनपद स्तरीय पौध रोपण कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा कोर के वालंटियर्स, सेक्टर वार्डेन की रहेगी सक्रिय सहभागिता, वालंटियर्स के माध्यम से पौधारोपण करने के साथ जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, सेक्टर वार्डेन कलेक्ट्रेट प्रखण्ड कुलदीप सिंह ने बताया कि सिविल डिफेंस वालंटियर्स विद्यालयों में भी संपर्क कर पौधरोपण के लिए बच्चों और अध्यापकों को ज्यादा से ज्यादा पौध रोपण करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, हम सब की यह सामूहिक जिम्मेदारी है कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर के हमेशा सतर्क और जागरूक रहें। जब भी हमें अवसर मिले हम पौधा लगाने के साथ उसकी देख रेख भी सुनिश्चित कराएं।