
अनुराग लक्ष्य, 5 जुलाई
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता।
पिछले 36 घंटों की मूसलाधार बारिश ने मुंबई वासियों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। पालघर थाने से लेकर लगभग पूरी मुंबई इस वक्त सैलाब में तब्दील हो चुकी है।
रोज़मर्रा की ज़िंदगी पूरी तरह प्रभावित हुईं है।
समंदरी लहरों ने विकराल रूप धारण कर लिया है, साथ 4 फीट ऊंची लहरें खौफ का माहौल बना रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार समन्दर का उफान और भी बढ़ने की आशंका जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार 4 और 5 जुलाई को जो आशंका जताई थी, वोह सच साबित हुई है।
इस मूसलाधार बारिश ने सबसे ज्यादा लोकल ट्रेनों और बेस्ट की बसों को प्रभावित किया जिससे यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है। लोग अपने गंतव्य तक बमुश्किल पहुंच पा रहे हैं।
सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर लाइनें बारिश की वजह से पूरी तरह प्रभावित हो चुकी हैं। ट्रेनें अपने गंतव्य तक देरी से पहुंच रही हैं।
मुंबई सी एस टी, भायखला, कराफ़ट मार्केट, डोंगरी, मुहम्मद अली रोड, रे रोड, दादर, माटुंगा, बॉम्बे सेंट्रल, वडाला, कुर्ला, गोवंडी, बांद्रा , सांताक्रुज, जोगेश्वरी, मलाड , कंजूरमार्ग, चीता कैंप , मानखुर्द, अंधेरी सहित सभी स्थानों और सबवे डूब चुके हैं।
आपको बताते चलें कि मुंबई में बारिश के कारण यही स्थिति हर साल देखने को मिलती है लेकिन इसका समाधान दूर दूर तक नज़र नहीं आता।
हाँ बारिश के पहले कुछ नालों और गटर की सफ़ाई ज़रूर होती है लेकिन समस्या ज्यों कि त्यों ही बनी रहती है।