एसपी संदीप कुमार मीना ने उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण में बेहतर कार्य करने वालों को मिला
प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार
आईजीआरएस व सीएम डैशबोर्ड पर प्रभावी कार्य करने वाले कर्मियों का बढ़ाया मनोबल
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर, । उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित आईजीआरएस (IGRS) प्रकोष्ठ एवं विभिन्न थानों में उत्कृष्ट व निष्ठापूर्ण कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बेहतर कार्य निष्पादन और जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुलझाने वाले सभी अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए प्रत्येक सम्मानित पुलिसकर्मी को 500 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया।
आईजीआरएस एवं सीएम डैशबोर्ड पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण व थानों पर जनसुनवाई को प्रभावी बनाने वाले निम्नलिखित पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया—
आईजीआरएस सेल: प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय, हे0 का0 आदर्श श्रीवास्तव, का0 धनंजय शर्मा, का0 लल्लन पाल।
सीएम डैशबोर्ड: हे0 का0 धृष्ट द्युम्न सिंह, का0 चंदन साहनी।
थाना कोतवाली खलीलाबाद: प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दुबे, म0का0 पूर्णिमा पाण्डेय, का0 मनीष मिश्रा।
थाना धनघटा: प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह, म0का0 ललिता देवी।
थाना मेहदावल: प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, का0 विजय यादव, का0 अशोक वर्मा।
थाना दुधारा: थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा, का0 संदीप यादव।
थाना महुली: थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय, का0 विनोद कुमार, का0 मुकेश चौरसिया।
थाना बखिरा: थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी, म0का0 कुमकुम मिश्रा, का0 प्रवीण यादव।
थाना बेलहरकला: थानाध्यक्ष हरिकेश भारती, म0का0 कोमल देवी, का0 शैलेश यादव।
महिला थाना: थानाध्यक्ष पूनम मौर्या, का0 अजय मौर्या।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी निस्तारण पुलिस की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। पीड़ित को न्याय दिलाना और उसकी समस्या का पूर्ण समाधान करना पुलिस का मुख्य कर्तव्य है। उन्होंने निर्देश दिए कि भविष्य में भी सभी अधिकारी व कर्मचारी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।