विवेकानन्द यूथ एवार्ड के लिए आवेदन आमंत्रित

विवेकानन्द यूथ एवार्ड के लिए आवेदन आमंत्रित

बहराइच 04 जुलाई। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में व्यक्तिगत श्रेणी के अन्तर्गत राष्ट्रीय एवं सामाजिक कार्यों में अद्वितीय एवं सराहनीय योगदान करने वाले आयु 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग के द्वारा राष्ट्रीय एवं सामाजिक कार्यों में अद्वितीय एवं सराहनीय योगदान करने वाले युवक-युवतियों को राज्य सरकार द्वारा व्यक्तिगत श्रेणी का विवेकानन्द यूथ एवार्ड प्रदान किया जायेगा। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने बताया कि विवेकानन्द यूथ एवार्ड के लिए इच्छुक युवक-युवतियां एक सप्ताह में आवेदन कर सकते हैं। विवेकानन्द यूथ एवार्ड के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी बहराइच के कार्यालय अथवा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विनम्र शुक्ला के मो.न. 6394188538 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः