अनुराग लक्ष्य, 4 जुलाई
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
मुंबई इस वर्ष मानसून भले ही देर से दस्तक दिया हो लेकिन पहली और दूसरी बारिश ने ही हर साल की तरह इस साल भी कोहराम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ा
अत्यंत तेज़ रफ्तार की बारिश ने मुंबई वासियों के जन जीवन पर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।
झोपड़ पट्टी से लेकर रिहाईशी इलाकों में भी सैलाब जैसी स्थिति देखने को मिली। जिससे लोकल ट्रेनों खासकर पर प्रभावित हुईं। कुर्ला, थाने, अंधेरी जोगेश्वरी मलाड कंजूरमार्ग में पानी के बढ़ते अस्तर से रोज़ मर्रा के यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। जिससे अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा ।
मौसम विभाग के अनुसार 4और 5 जुलाई को मौसम और भी खराब हो सकता है। इसी मद्दे नज़र मुंबई वासियों को 4 और 5 जुलाई को सतर्क रहने के साथ साथ रेड अलर्ट भी किया गया है ।
सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना यात्रियों को दादर, बांद्रा, सांताक्रुज, कुर्ला और चैंबर में देखने को मिला। जिससे बेस्ट की बसें भी प्रभावित हो रही हैं ।