*यातायात पुलिस बहराइच द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी। विवरणः-*
* कुल 972 वाहनों का चालान किया गया।
* कुल ₹11,68,400 का शमन शुल्क/धनराशि अधिरोपित की गई।
* गलत/अस्पष्ट नम्बर प्लेट लगाकर वाहन चलाने पर 14 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
* दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर चलाने पर 82 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
* ब्लैक फिल्म लगी 03 चारपहिया वाहनों से ब्लैक फिल्म हटवाकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
* प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले 04 भारी वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
* डिगिहा तिराहा के पास अवैध स्टैंड लगाकर सवारी भरने वाले 08 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर यातायात परिसर में खड़ा कराया गया।