सात मुहर्रम पर हजरत सैयद इब्राहिम शहीद सबीले हुसैन का आयोजन

सात मुहर्रम पर हजरत सैयद इब्राहिम शहीद सबीले हुसैन का आयोजन

 

बहराइच सात मुहर्रम के मौके पर हजरत सैयद इब्राहिम शहीद पर सबीले हुसैन का आयोजन किया गया। यह सबील सैयद राशिद अख्तर (आस्ताना मुतवल्ली) एवं समाजसेवी, नेकदिल इंसान व मान्यता प्राप्त पत्रकार अकरम सईद के सहयोग से लगाई गई। इस अवसर पर राहगीरों, अकीदतमंदों और आम लोगों को चाय व ठंडा पानी पिलाकर खिदमत की गई।आयोजन में मौजूद लोगों ने इसे इंसानियत, भाईचारे और मुहब्बत का पैगाम दिया सबीले हुसैन में सेवा देने वालों में समाजसेवी अकरम सईद, शायर नाजिम बहराइची, तौहीद अहमद, मनशाद अहमद, रियाज, शाहनवाज मुमताज सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मुहर्रम के इस मौके पर आयोजित सबील लोगों को आपसी सौहार्द, सेवा और मानवता का संदेश दिया।