एएसपी के आश्वान पर स्वजन हुए राजी, बरगदहा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

• प्रशासन व पुलिस बल के साथ मनोरमा नदी के तट पर हुआ दाह संस्कार

 

कुदरहा, बस्ती।  भूमि विवाद में मेहनौना गांव के अधेड़ की पीट कर हत्या के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक के आश्वान पर मृतक का दूसरे दिन दोपहर बाद अंतिम संस्कार करने के लिये राजी हुए। भारी पुलिस बल के साथ मनोरमा नदी के बरगदहा घाट पर दाह संस्साक किया गया। सुबह से सीओ रुधौली व एसडीएम सदर मृतक के स्वजन को मनाने में जुटे रहे। स्वजन ने आरोपित का इंकाउटर, घर पर बुलडोजर चलाने की जिद सहित अन्य मांगों पर अड़े रहे।

      सोमवार की रात मेहनौना गांव के 50 वर्षीय लक्ष्मण निषाद द्वारा गांव के एक रिस्तेदार की मदद करने के शक में गांव के लाठी डंडे पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। एम्बुलेन्स से ईलाज के लिए सीएचसी केंद्र बनहरा ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई थी। दूसरे दिन पोस्टमार्टम होने के बाद देर शाम को शव गांव पहुंचा तो स्वजन रात में अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। वह मुकदमें में नामजद सुधाकर पाल व सौरभ पाल की गिरफ्तारी की जिद पर अड़े गए। परिवार को आर्थिक मदद व आरोपितों के घर बुलडोजर चलाने की माग करने लगे । पुलिस व तहसील प्रशासन द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया लेकिन तैयार नहीं हुए। इतना ही स्वजन और प्रशासन से तीखी नोंक झोंक भी हुआ। जिसके बाद पुलिस प्रशासन के पाव फूलने लगे। कुछ राजनीति लोग, रिश्तेदार व गांव के लोग प्रशासन के बिरोध में अड़े रहे। इतना ही नही आरोपी का गिरफ्तारी की फोटो व बीडीयो भी दिखाया लेकिन एक न माने। दोपहर बाद अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत परिवार को मनाने पहुंचे। उन्होने आरोपित को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया और बीडीयो भी दिखा।  इसके बाद सुरक्षा का भरोसा दिया। मृतक की पत्नी सुभावती के कैंसर बीमारी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से व्यवस्था, परिवार को रोजगार व बेटियों की समूह विवाद से शादी व आर्थिक मदद के लिए पत्राचार व सरकारी योजना का लाभ दिलाने का आश्वान दिया । तब जाकर परिवार के लोग तैयार हुए और भाई का लड़का राहुल ने हिंदू रीति रिवाज से दाह संस्कार किया। भारी पुलिस बल के साथ मेहनौना घाट पर अंतिम संस्कार हुआ।