प्रवीण चन्द्र पाण्डेय का तीखा प्रहार: राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में एफआईआर की मांग

प्रवीण चन्द्र पाण्डेय का तीखा प्रहार: राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में एफआईआर की मांग

 

संतकबीर नगर कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, SIT जांच की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

 

आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’—दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

 

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर कांग्रेस का विरोध, जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीर नगर, 24 जून 2026। अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा/दान से जुड़े कथित घोटाले की खबरों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी संतकबीर नगर ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।

 

ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राम मंदिर में दान/चढ़ावे में अनियमितताओं की खबरों ने करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को आहत किया है। हालांकि सरकार द्वारा मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज न होने से जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।

 

कांग्रेस ने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण में तत्काल एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पार्टी नेताओं का कहना है कि भगवान राम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं और इस प्रकार के मामलों में पारदर्शिता व सख्ती बेहद जरूरी है।

 

ज्ञापन के अंत में यह भी कहा गया कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो जनभावनाओं को ठेस पहुंचेगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन भी दर्ज कराया।