12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मण्डलायुक्त कार्यालय परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का किया गया आयोजन
बस्ती । 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मण्डलायुक्त कार्यालय परिसर, बस्ती में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर आयुक्त (न्यायिक) सुरेन्द्र प्रसाद यादव, संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी तथा उप निदेशक पंचायत हरिकेश बहादुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
योग प्रशिक्षक द्वारा प्रतिभागियों को वृक्षासन, वीरभद्रासन, त्रिकोणासन, पद्मासन, भुजंगासन, अर्धमत्स्येन्द्रासन, धनुरासन, चक्रासन तथा अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर अपर आयुक्त (न्यायिक) सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि योगाभ्यास से स्वस्थ, ऊर्जावान एवं दीर्घायु समाज की नींव मजबूत होती है। योग केवल शरीर को लचीला बनाने का माध्यम नहीं, बल्कि मन और आत्मा को अनुशासित करने का भी प्रभावी साधन है। उन्होंने सभी से नियमित योग करने तथा सामूहिक योग साधना में सहभागिता निभाकर बस्ती मण्डल को स्वस्थ एवं निरोग बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रभारी प्रशासनिक अधिकारी/न्याय सहायक रमेश चन्द्र कन्नौजिया, नाजिर अनुपम चौधरी, राजेश रसाल, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, शलभ श्रीवास्तव, आलोक सिंह, संदीप यादव, अमित उपाध्याय, अमन उपाध्याय, ओमप्रकाश चौधरी, ओमप्रकाश पाण्डेय, शमीम अहमद, आफताब अहमद, सौरभ कुमार सहित मण्डलीय कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया।
——————–