अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय के केन्द्रीय सभागार में योग शिविर का किया गया आयोजन

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय के केन्द्रीय सभागार में योग शिविर का किया गया आयोजन

 

बस्ती । उ.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश, बस्ती श्री शमसुल हक के मार्गदर्शन में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के तत्वाधान में तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती श्री देवेन्द्र कुमार-प्रथम के सहयोग से दिनांक 21-06-2026 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय, बस्ती के केन्द्रीय सभागार में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें योग प्रशिक्षक श्री विजय कुमार द्वारा योग का प्रशिक्षण दिया गया।

उक्त योग शिविर में पीठासीन अधिकारी, भूमि अर्जन पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन प्राधिकरण, बस्ती श्री बाबू राम, पीठासीन अधिकारी, एम.ए.सी.टी. श्री रिजवानुल हक, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार शुक्ला सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारी गण द्वारा प्रतिभाग किया गया। योग शिविर की समाप्ति के उपरान्त योग प्रशिक्षक श्री विजय कुमार को माननीय जनपद न्यायाधीश, बस्ती श्री शमसुल हक द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश, बस्ती द्वारा उक्त अवसर सभी उपस्थित गणमान्य जनों को योग दिवस की शुभकामनाएँ दी गई तथा प्रतिदिन योग करने एवं स्वस्थ रहने हेतु प्रेरित किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के तत्वाधान में जिला कारागार, बस्ती, वृद्धाश्रम बनकटा एवं राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), पचपेड़िया मार्ग, बस्ती में भी योग शिविर का आयोजन हुआ।