12वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्टस स्टेडियम में किया गया आयोजित 

12वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्टस स्टेडियम में किया गया आयोजित

 

बस्ती । अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित किया गया। योग प्रशिक्षक सन्नों दुबे, सूर्य प्रताप सिंह डॉ. प्रवेश के नेतृत्व में योग किया गया।

जहॉ पूर्व सांसद/असम हरीश प्रभारी द्विवेदी,भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र,भाजपा नेता जगदीश शुक्ला पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी, जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह,मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल,अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान,मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव निगम,उप जिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक,राजेश यादव,रश्मि यादव,जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, पीडी आनंद गुप्ता, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, डीपीआरओ घनश्याम सागर , डीएसटीओ मनोज श्रीवास्तव डीआईओ एनआईसी आलोक मिश्रा उप कृषि निदेशक अशोक कुमार,जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी हितेन्द्र कुमार जिला क्रीडाधिकारी दिलीप कुमार सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारी, गणमान्य व संभ्रांतजन, शिक्षक-शिक्षिकाए, छात्र-छात्राए, विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें। योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग कर खुद के साथ-साथ अपने परिजनों को खुश व निरोग रहने का संकल्प लिया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को सुना।

पूर्व सांसद/असम प्रभारी हरीश द्विवेदी ने कहा कि योग केवल शारीरिक, स्वास्थ्य के लिए ही नही बल्कि मानसिक, शान्ति और सम्पूर्ण कल्याण के लिए भी आवश्यक है। योग से हम समृद्धि प्राप्त कर सकते है और यह परम्परा हमें अपने परिवार के बच्चों को भी सिखानी चाहिए और हमें अपने मन को भी संतुलित रखना चाहिए इस अवसर योग प्रशिक्षक सन्नों दुबे, सूर्य प्रताप सिंह डॉ. प्रवेश को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मानवी सिंह द्वारा किया गया।