उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की बैठक की वीरा पैलेस बस्ती में हुआ
प्रदेश उपाध्यक्ष /अध्यक्ष बस्ती मंडल मनोज सिंह ने बताया 7 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह एवं व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल ग्रीन वैली होटल टोल प्लाजा समय सुबह 11:00 बजे सुनिश्चित है। सभी प्रकार के उद्योगों एवं सभी प्रकार के व्यवसाय से एक व्यापारी को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा एवं वरिष्ठ व्यापारियों को एवं युवा व्यापारियों और सामाजिक क्षेत्र में समाज सेवा करने वाले व्यक्ति को भी सम्मानित किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने व्यापारियों से अपील किया की शपथ ग्रहण समारोह एवं व्यापारी सम्मान समारोह कार्यक्रम में आप सभी बढ़ चढ़ कर प्रतिभा करें जिला महामंत्री आलोक दुबे एवं जिला संगठन महामंत्री भरत राम गुप्ता ने बताया कि आज किये गये कार्यकारिणी विस्तार में राजकुमार चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनील मिश्र को जिला मंत्री, हिमांशु कसौधन को जिला संगठन मंत्री, प्रदीप गुप्ता को जिला मंत्री, राम गोपाल सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सरफराज अहमद को संगठन मंत्री, तेज प्रकाश शुक्ल को जिला मंत्री, हेमन्त मिश्र पियूष को जिला उपाध्यक्ष, मो. नदीम को नगर कोषाध्यक्ष, बृजेश कुमार चौहान को जिला महामंत्री, कुलदीप श्रीवास्तव को जिला वरिष्ठ संगठन मंत्री, अवधेश कुमार निषाद को नगर मंत्री, संजय कुमार गुप्ता को नगर संगठन महामंत्री, डब्लू श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, आकाश सोनी को युवा मंच का जिला उपाध्यक्ष एवं श्रीमती संध्या गोस्वामी को महिला मोर्चा का जिला महामंत्री, उदयभान अग्रहरि जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में उपस्थित राणा महेंद्र प्रताप, महेंद्र गुप्ता, धीरेंद्र चौधरी, सत्य प्रकाश द्विवेदी वंदना वर्मा अभिषेक गुप्ता कृष्ण चौहान प्रदीप सिंह कमलेश चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।