39वीं बार रक्तदान पर सीएमओ ने किया सम्मानित
बस्ती। 39वीं बार रक्तदान पर कुलदीप सिंह को सीएमओ राजीव निगम ने स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया, कहा कि रक्तदान के लिए लोगों को आगे आना चाहिए, रक्तदान करने से नया रक्त तेजी से बनता है, रक्त गाढ़ा नही होने पाता है जिससे हार्ट अटैक का जोखिम भी कम हो जाता है, रक्तदान करने के उपरांत प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कुलदीप सिंह ने कहा कि दैनिक जागरण समाचार पत्र की पहल पर कृष्णा मिशन अस्पताल के परिसर में आज मैं 39वीं बार रक्तदान करके बहुत ही प्रफुल्लित महसूस कर रहा हूँ, एक बार के रक्तदान करने से मिले रक्त से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है जो कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, कहा कि कोरोना के समय में भी एक व्यक्ति की जान बचाने के लिए पड़ोसी जनपद संतकबीरनगर जाकर रक्तदान किया था जिससे किसी के इकलौते बेटे की जान बचाई थी, इस अवसर पर डॉ वीके वर्मा, प्रताप शंकर पाण्डेय, अनूप कुमार सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।