भाजपा सरकार में गरीब व असहायों का उत्थान संभव- देवा

भाजपा सरकार में गरीब व असहायों का उत्थान संभव- देवा

 

 

कुदरहा, बस्ती। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ब्लाक सभागार में तीन दिवसीय जनकल्याणकारी शिविर एवं स्वास्थ्य मेले के समापन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाउपाध्यक्ष व पूर्व ब्लाक प्रमुख ब्रह्मदेव यादव देवा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

 

लाभार्थियों को संबोधित करते हुए ब्रह्मदेव यादव देवा ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब व असहाय लोगों को सीधे लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। यह सब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ही संभव है। इस शिविर से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों द्वारा लगे स्टालों का सेवा मुहैया हो रहा हैं। मोदी जी के नेतृत्व में ही महिलाएं सशक्त व समृद्ध हुई है। वर्तमान परिवेश में हमारी बहने लखपति दीदी बनकर परिवार का भरण पोषण कर रही है। स्टाइल में समूह की महिलाओं द्वारा पोषक आहार के बारे में बताया गया और उससे निर्मित खाद्य पदार्थों को मुख्य अतिथि ने ग्रहण किया।

 

विभिन्न विभागों द्वारा लगे स्टालों का अवलोकन किया।

 

कार्यक्रम में एडीओं पंचायत नंदलाल राम, प्रधान रामचंद्र यादव, सदरूद्दीन अंसारी, इंद्र कुमार चौधरी, ओमकार चौधरी, अजय पाल, पवन सिंह, अजय श्रीवास्तव, राहुल कुमार, रेखा मिश्रा, रीता, संध्या, शीतल, स्मिता, मनोज चौधरी, बालेंद्र, शिवकुमार, हनुमान प्रसाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।