विद्यालय से टुल्लू पंप चोरी
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के पीएम श्री कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी बनकटी में चोरी की घटना सामने आई है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मुहम्मद इकबाल ने थाना अध्यक्ष लालगंज को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि सोमवार 16 जून 2026 को विद्यालय खुलने पर पता चला कि शौचालय में लगा टुल्लू पंप चोरी हो गया है।
प्रधानाध्यापक के अनुसार टुल्लू पंप चोरी होने से विद्यालय के शौचालय और पानी सप्लाई की व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे छात्रों और विद्यालय स्टाफ को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी का खुलासा करने तथा आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।