नानपारा बार एसोसिएशन चुनाव: राम नरेश पाण्डेय भारी मतों से बने अध्यक्ष, वंशगोपाल जायसवाल चुने गए महामंत्री
नानपारा बहराइच। तहसील नानपारा अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता राम नरेश पाण्डेय ने अध्यक्ष पद पर भारी मतों से शानदार जीत दर्ज की है, जबकि उनके प्रतिद्वंदी श्री दीप कुमार वर्मा और मोहम्मद अरशद उर्फ बाबा को हार का सामना करना पड़ा। महामंत्री पद पर वंशगोपाल जायसवाल विजयी रहे, जिन्होंने श्री राम निवास वर्मा और जैगम हुसैन को शिकस्त दी। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु नन्द लाल जायसवाल ने परशुराम मिश्रा को हराकर जीत हासिल की, और कोषाध्यक्ष पद पर राहत अली ने घनश्याम वर्मा को पराजित कर सफलता पाई। वहीं इस ऐतिहासिक जीत पर एडवोकेट मोहम्मद असरार सिद्दीकी, प्रवीन शर्मा, अनुज कुमाए मिश्रा, मनीष कुमार मिश्रा, सुनील कुमार सिंह, गिरधारी लाल वर्मा, अमर नाथ वर्मा, राकेश सिंह, गिरजेश सिंह, संदीप पाण्डेय, मोहम्मद इरशाद सहित तमाम बुद्धजीवी लोग जीत के जश्न में शामिल रहे और बधाइयां दीं।