लता चौक पर सातवें बड़े मंगलवार को होगा भव्य भंडारे का आयोजन

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। सनातन धर्म और हिंदू परंपराओं को मानने वाले अयोध्यावासियों के लिए ‘बड़ा मंगलवार’ विशेष महत्व रखता है। इसी कड़ी में आगामी 16 जून को सातवें बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर अयोध्या के प्रमुख लता चौक पर एक विशाल एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह के प्रतिनिधि आलोक सिंह ‘रोहित’ ने बताया कि पूरे अयोध्या जनपद में बड़े मंगलवार के अवसर पर हजारों की संख्या में भंडारे आयोजित हो रहे हैं। इसी क्रम में आगामी 16 जून को लता चौक पर प्रभु हनुमान जी के भक्तों के लिए विशाल भंडारा लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस भव्य भंडारे की शुरुआत सुबह 9:00 बजे से होगी, जो प्रभु की इच्छा और श्रद्धालुओं की उपस्थिति तक देर रात्रि तक अनवरत चलती रहेगी। जिला पंचायत प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने सभी क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर लता चौक पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करें और पुण्य के भागी बनें।