केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बस्ती विकास प्राधिकरण ने आयोजित की प्रबुद्धजन की बैठक

बस्ती। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून से 21 जून 2026 तक संचालित कार्यक्रमों के तहत बस्ती विकास प्राधिकरण द्वारा मंगलवार को प्रबुद्धजनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व सचिव बस्ती विकास प्राधिकरण कीर्ति प्रकाश भारती ने किया। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न नीतियों, संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों तक शासकीय योजनाओं की उपलब्धियां पहुंचाने पर चर्चा की गई। उपस्थित प्रबुद्धजनों ने भी अपने विचार रखे तथा शहर की प्रमुख समस्याओं को उठाया। बैठक में विशेष रूप से जिला अस्पताल चौराहा एवं रोडवेज तिराहे पर लगने वाले जाम की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई तथा इससे निजात दिलाने के संभावित उपायों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक के उपरांत पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से प्राधिकरण कार्यालय परिसर में प्रबुद्धजनों द्वारा पौधरोपण भी किया गया।
इस अवसर पर हरिओम गुप्ता प्रभारी अधिशाषी अभियंता, रोहित पटेल अवर अभियंता बस्ती विकास प्राधिकरण, अंगद गुप्ता अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद बस्ती सहित कृष्ण देव मिश्र, जगबीर सिंह, राजेन्द्र सिंह काका, राजेश चित्रगुप्त, किशोरी लाल, बलराम यादव पंकज, गोविन्द मिश्र, राम सहाय यादव, अश्वनी शुक्ल, आशीष कुमार, हिमांशु शुक्ल, विवेक चौधरी समेत अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।