पुलिस भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली में अनुपस्थित रहे 969 परीक्षार्थी
द्वितीय पाली में अनुपस्थित रहे परीक्षार्थियों की संख्या रही 938
बहराइच 09 जून। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित उ.प्र. पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती हेतु 08 से 10 जून 2026 तक दो पालियों में सम्पन्न होने वाली की लिखित परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 11 परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में सम्पन्न हुई परीक्षा में कुल 4224 के सापेक्ष उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 3255 रही जबकि 969 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 4224 के सापेक्ष उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 3286 रही जबकि 938 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केन्द्रवार बात की जाये तो प्रथम पाली की परीक्षा में परीक्षा केन्द्र आर्य कन्या इण्टर कालेज में 240 के सापेक्ष 184, आज़ाद इण्टर कालेज 384 के सापेक्ष 304, राजकीय बालिका इण्टर कालेज 384 के सापेक्ष 289, राजकीय इण्टर कालेज 384 के सापेक्ष 288, राजकीय पॉलीटेक्निक आसाम रोड 384 के सापेक्ष 302, राजकीय पॉलीटेक्निक मोहम्मदनगर 240 के सापेक्ष 191, स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान पी.जी. कालेज 720 के सापेक्ष 562, महाराज सिंह इण्टर कालेज 384 के सापेक्ष 297, महिला पी.जी. कालेज 480 के सापेक्ष 372, तारा महिला इण्टर कालेज 240 के सापेक्ष ं182, वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इण्टर कालेज 384 के सापेक्ष 284 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम पाली में 4224 के सापेक्ष उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 3255 रही जबकि 969 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
इसी प्रकार द्वितीय पाली की परीक्षा में परीक्षा केन्द्र आर्य कन्या इण्टर कालेज में 240 के सापेक्ष 188, आज़ाद इण्टर कालेज 384 के सापेक्ष 294, राजकीय बालिका इण्टर कालेज 384 के सापेक्ष 302, राजकीय इण्टर कालेज 384 के सापेक्ष 297, राजकीय पॉलीटेक्निक 384 के सापेक्ष 309, राजकीय पॉलीटेक्निक मोहम्मदनगर 240 के सापेक्ष 182, स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान पी.जी. कालेज 720 के सापेक्ष 545, महाराज सिंह इण्टर कालेज 384 के सापेक्ष 307, महिला पी.जी. कालेज 480 के सापेक्ष 369, तारा महिला इण्टर कालेज 240 के सापेक्ष ं188, वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इण्टर कालेज 384 के सापेक्ष 305 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस प्रकार द्वितीय पाली में 4224 के सापेक्ष उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 3286 रही जबकि 938 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः