अयोध्या में समाज सेवी सुरेश यादव ने टेका माथा, जगह-जगह हुआ भव्य भंडारे का आयोजन

 

छठे बड़े मंगलवार पर दर्शन नगर के साईं दाता कुटी हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

सुबह से प्रभु की इच्छा तक श्रद्धालुओं ने चखा प्रसाद, गरीबों के मसीहा बनकर उभरे राष्ट्रीय अध्यक्ष

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। छठे बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर समाज सेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने दर्शन नगर स्थित बूथ नंबर 4, साईं दाता की कुटी के पास बने हनुमान जी के मंदिर में पूरे विधि-विधान से माथा टेका। इस दौरान उन्होंने बजरंगबली की आरती उतारी और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन-पूजन के उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को भव्य तरीके से लड्डू का प्रसाद वितरित किया।
विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह सजे भंडारे इसके साथ ही, अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मंगलवार सुबह से शुरू हुआ यह महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम प्रभु की इच्छा (देर शाम) तक अनवरत चलता रहा। अयोध्या के अलग-अलग क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
चर्चा में हैं सुरेश यादव के सेवा कार्य
क्षेत्र में लगातार किए जा रहे सेवा कार्यों के चलते सुरेश यादव इस समय आम जनमानस के बीच चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि “अगर समाज सेवी हो तो सुरेश यादव जैसा ही हो।” वे क्षेत्र के गरीब, दुखी और असहाय लोगों की मदद के लिए चौबीसों घंटे तत्पर रहते हैं। इस अवसर पर संस्था के कई पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए सुरेश यादव की भूरि-भूरि प्रशंसा की।