प्रभारी मंत्री ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय का किया निरीक्षण

प्रभारी मंत्री ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय का किया निरीक्षण

 

बहराइच 06 जून। मा. राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच श्री दिनेश प्रताप सिंह ने एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी व पदमसेन चौधरी, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, महसी के सुरेश्वर सिंह, बलहा की श्रीमती सरोज सोनकर, नानपारा के राम निवास वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय व महामंत्री रणविजय सिंह, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता के साथ महर्षि बालार्क चिकित्सालय बहराइच का औचक निरीक्षण कर चिकित्सालय भवन की साफ-सफाई, चिकित्सालय की ओर से मरीज़ों व उनके तीमारदारों को उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं एवं सुविधाओं का जायजा लिया।

प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने इमरजेन्सी, इमरजेन्सी वार्ड, ओ.टी., ओ.पी.डी., डेन्टल ओ.पी.डी., आयुष्मान कार्ड कक्ष, सर्जिकल ओ.पी.डी., मनोरोग ओ.पी.डी. तथा जन औषधि केन्द्र का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। प्रभारी मंत्री ने वार्डों के निरीक्षण के दौरान मरीज़ों एवं तीमारदारों से चिकित्सालय द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं एवं सुविधाओं के बारे में फीड बैक भी प्राप्त किया। मरीज़ों एवं तीमारदारों की ओर कोई भी प्रतिकूल तथ्य प्रकाश में न आने पर मा. मंत्री ने संतोष व्यक्त करते हुए चिकित्सकों को निर्देश दिया कि चिकित्सालय आने वाले सभी मरीज़ों को शासन की मंशानुरूप सुविधाएं प्रदान की जायें।

जन औषधि केन्द्र के निरीक्षण के दौरान मा. मंत्री श्री सिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार को निर्देश दिया कि जन औषधि केन्द्र पर मानक के दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए मरीज़ों को नार्मस के अनुसार दवाओं का वितरण कराएं जिससे उन्हें इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ मिले सके। आयुष्मान कक्ष के निरीक्षण के दौरान प्रगति का जायज़ा लेते हुए मा. मंत्री ने निर्देश दिया कि जिले के समस्त असतृप्त पात्र व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड से आच्छादित करें। प्रभारी मंत्री ने चिकित्सालय की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए प्राचार्य मेडिकल कालेज प्रो. डॉ. संजय खत्री व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनूप कुमार को निर्देश दिया कि साफ-सफाई व्यवस्था के स्तर को बनाये रखें तथा चिकित्सालय में औषधियों एवं संसाधन की कमी न होने पाये। इस अवसर पर डॉ. अमित कुमार, डॉ. परवेज़, डॉ. ईशान व अन्य चिकित्सक तथा चिकित्सालय प्रबन्धक मौजूद रहे।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः