संतकबीरनगर झपटमारी गिरोह का खुलासा, 3 अभियुक्त गिरफ्तार, 6तभी ओवरब्रिज पर बाइक सवार चार युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया। आरोपियों में से एक के पास तमंचा होने के कारण वह विरोध नहीं कर सके। इस आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे अपने एक अन्य साथी के साथ बरदहिया, गोला, विधियानी, मगहर व कटबंध सहित कई स्थानों पर घूम-घूमकर लोगों को निशाना बनाते थे और तमंचा दिखाकर मोबाइल छीन लेते थे। छीने गए मोबाइलों को वे अज्ञात लोगों को बेच देते थे और आपस में पैसा बांट लेते थे।पुलिस के अनुसार अभियुक्तों द्वारा पूर्व में भी कई घटनाएं की गई हैं, जिनकी जांच कर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में धारा 304(2) बीएनएस के साथ 317(2) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, हेड कांस्टेबल गणेश प्रसाद, कांस्टेबल दिपेश कुमार, बलराम यादव, आशीष कुमार यादव, दुर्गेश, देवेन्द्र वर्मा, महिला कांस्टेबल साधना, आरजू सिंह, एसओजी टीम तथा सर्विलांस टीम शामिल रही।