कुंआनों नदी बस्ती की जीवन रेखाः इसे स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी-नेहा वर्मा

कुंआनों नदी बस्ती की जीवन रेखाः इसे स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी-नेहा वर्मा

नगरपालिका ने अमहट घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

जन भागीदारी से स्वच्छ होंगी नदियां- अंकुर वर्मा

बस्ती। बुधवार को नदियों को स्वच्छ और अविरल बनाये रखने की कड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा और वरिष्ठ भाजपा नेता अंकुर वर्मा द्वारा कुंआनो के अमहट घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। नेहा वर्मा ने कहा कि कुंआनो बस्ती की जीवन रेखा है। नदी प्रदूषण का शिकार है। नदियों को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस दिशा में नगर पालिका का चरणबद्ध प्रयास जारी रहेगा।

कंुआनो नदी के स्वच्छता अभियान मे हिस्सा लेने के बाद अध्यक्ष नेहा वर्मा ने श्रमदान कर रहे कर्मियों का उत्साहवर्धन किया और निर्देश दिए कि सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने कहा कि नदियाँ हमारी संस्कृति और जीवन का आधार हैं। इन्हें स्वच्छ रखना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हर एक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने कहा कि नदियों के अस्तित्व को बचाने और उन्हें प्रदूषण मुक्त बनाने के संकल्प के साथ विशेष नदी सफाई अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। कहा कि जन भागीदारी से नदियों को स्वच्छ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे हैं। उन्होने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेते हुये लोगों से आग्रह किया कि जीवन दायिनी नदियों को स्वच्छ रखने की दिशा में अपनी ओर से भी पहल करें। कहा कि सरकार और प्रशासन नदियों को साफ रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं, लेकिन यह अभियान जनभागीदारी के बिना अधूरा है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि नदियों में पॉलीथीन, प्लास्टिक या किसी भी प्रकार का कूड़ा-कचरा न फेंकें।

सफाई अभियान और निरीक्षण के दौरान पालिका के अवधेश यादव सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अवधेश यादव, विक्रम चौहान, विवेक श्रीवास्तव, सूरज गुप्ता, अरुण पाण्डेय के साथ ही नगर पालिका के सभी सफाई नायक, बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस स्वच्छता अभियान में अपना पूर्ण सहयोग देने और आम जनता को जागरूक करने का सामूहिक संकल्प लिया।