आरटीओ प्रशासन ऋतु सिंह को दी गई विदाई

अयोध्या। आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को आरटीओ प्रशासन ऋतु सिंह के सहायक आयुक्त पद पर स्थानांतरण के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विदाई समारोह के दौरान ऋतु सिंह ने कहा कि आरटीओ कार्यालय में कार्य करते हुए उन्हें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का भरपूर सहयोग एवं समर्थन मिला, जिसे वह हमेशा याद रखेंगी। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने की बात कही। इस अवसर पर जोनल अधिकारी, आरटीओ प्रशासन विश्वजीत सिंह, आरटीओ प्रशासन आरपी सिंह, आरटीओ प्रवर्तन गुलाबचंद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे