प्रिंट मीडिया का महत्व आज भी कम नहीं हुआ है

वरिष्ठ पत्रकार जयंत कुमार मिश्रा हुए सम्मानित

 

बस्ती, 30 मई 2026। हिन्दी पत्रकारिता के प्रकाशन के 200 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। 30 मई 1826 को उदण्ड मार्तण्ड अखबार का प्रकाशन शुरू हुआ था। आज भी प्रिन्ट मीडिया की विश्वसनीयता कायम है, वर्तमान समय में भी पाठकों को समाचार पत्र को पढ़े बिना चैन नहीं पड़ता है।
उक्त विचार आज प्रेस क्लब बस्ती में आयोजित हिन्दी पत्रकारिता दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, वरिष्ठ पत्रकार एवं उपज के प्रदेश सचिव जयंत कुमार मिश्र ने व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे देश के अन्दर हिन्दी पत्रकारिता दिवस मनाया जा रहा है। पत्रकार विपरीत परिस्थिति में भी अपने धर्म का निर्वाह ईमानदारी एवं निष्ठा से कर रहा है।
संरक्षक प्रकाश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता का युग कभी खत्म नहीं होगा। वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप चन्द्र पाण्डेय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मनुष्य पत्रकारिता का रॉ मैटेरियल है साथ ही साथ मनुष्य की सोच हमेशा बदलती रहती है, वक्त के सांचे में हम सभी को ढ़लना होगा। वर्तमान समय में पत्रकारिता आसान काम नहीं है।
कार्यक्रम में सर्वेश श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, अमित सिंह, डा0 रामकृष्ण लाल जगमग, टी0पी0 मिश्रा, राजेश चित्रगुप्त, कौशल ओझा, चन्द्र प्रकाश शर्मा, अंकुर वर्मा, स्कन्द शुक्ल, पुनीत ओझा, डा0 वी0के0 वर्मा ने कहा कि डिजिटल मीडिया के युग में भी प्रिन्ट मीडिया का महत्व कम नहीं हुआ है। आज हिन्दी पत्रकारिता के गौरव का दिन है। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार  उपाध्याय ने किया।
हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर प्रेस क्लब बस्ती की ओर से इस वर्ष वरिष्ठ पत्रकार जयंत कुमार मिश्र को 11000/-(ग्यारह हजार) की राशि, शील्ड एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी हितेन्द्र चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार सुुरेन्द्र पाण्डेय, संजय विश्वकर्मा, विपिन बिहारी त्रिपाठी, राकेश चन्द्र बिन्नू, बशिष्ठ पाण्डेय, दिलीप सिंह, जीशान हैदर रिजवी, राजेश पाण्डेय, गोकरन नारायण पाण्डेय, सुनील मिश्रा, राजेन्द्र उपाध्याय, चन्द्रभूषण श्रीवास्तव, संदीप गोयल, दिनेश पाण्डेय, अनिल सिंह, रमेश मिश्रा, संतोष पाल, रजनीश त्रिपाठी, राकेश गिरि, अरूणेश श्रीवास्तव, अमर वर्मा, देवेन्द्र पाण्डेय, सुरेश सिंह गौतम, लालू प्रसाद यादव, रामसजीवन दूबे, रत्येन्द्र पाण्डेय, राधेकृष्ण द्विवेदी, अमर सोनी, भवानी तिवारी, अभिषेक कुमार, अरूण कुमार, विवेक त्रिपाठी, हरिओम लल्ला, ईमान करीम, रत्नेश्वर मिश्र, धर्मेन्द्र पाण्डेय, आशुतोष नारायण मिश्र, अभिनव कुमार दूबे, शिवराज सिंह, श्रीराम, राकेश तिवारी, दिलीप पाण्डेय, विश्राम प्रसाद, शहंशाह आलम, रत्नाकर, दशरथ, सर्वजीत सिंह, दिनेश कुमार पाण्डेय, आलोक श्रीवास्तव, डा0 उमेश चन्द्रा, दिनेश सिंह, राजवन्त, ओम प्रकाश पाण्डेय, वीर कुमार तिवारी, आनन्द गुप्ता, अनिल कुमार पाण्डेय, राजप्रकाश, रितेश कन्नौजिया, जयप्रकाश गौस्वामी, राघवेन्द्र सिंह, ब्रम्हसेवक पाण्डेय, संजय, कौशल मिश्र, कपीश मिश्र, इन्द्रभूषण चौबे, बजरंग प्रसाद शुक्ल, डा0 नवीन सिंह, अश्वनी शुक्ल, बसंत लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।