आशा पांडे बनीं राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ अयोध्या की नई जिलाध्यक्ष

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या।राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने संगठन का विस्तार करते हुए तारुन निवासी श्रीमती आशा पांडे को महिला प्रकोष्ठ जनपद अयोध्या का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से स्थानीय रालोद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में हर्ष की लहर है।
राष्ट्रीय लोकदल अवध क्षेत्र के अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल ने नियुक्ति की जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती आशा पांडे एक संभ्रांत और सक्रिय राजनीतिक महिला हैं। उन्होंने वर्ष 2024 में लखनऊ में राष्ट्रीय लोकदल की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की थी। संगठन के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। शीर्ष नेतृत्व की सहमति से हुई घोषणा
श्रीमती आशा पांडे की यह नियुक्ति रालोद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती परिणीता सिंह द्वारा की गई है। इस मनोनयन को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह एवं राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी की सहमति के बाद अंतिम रूप दिया गया। एक महीने में कमेटी गठन के निर्देश महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती पांडे से यह अपेक्षा की है कि वे आगामी एक महीने के भीतर जनपद अयोध्या की अपनी कार्यकारिणी (कमेटी) का गठन कर सूची प्रदेश नेतृत्व को प्रेषित करें।
श्रीमती आशा पांडे के जिलाध्यक्ष बनने पर रालोद के तमाम स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में अयोध्या जनपद में महिला संगठन को एक नई मजबूती और धार मिलेगी।