श्रद्धांजलि
महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह घाट, अयोध्या तथा चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल, रौनाही पर विधि-विधान से हवन-पूजन किया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। किसान कल्याण के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय: रामसिंह पटेल इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल अवध क्षेत्र के अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल ने पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह जी को जब भी देश की सेवा का मौका मिला, उन्होंने पूरी ताकत से किसान हितों में कार्य किया।
“नाबार्ड बैंक की स्थापना और चकबंदी कानून जैसी ऐतिहासिक नीतियां उन्हीं की दूरदर्शिता की देन हैं। किसानों, गांवों, शोषितों और वंचितों के अधिकारों एवं सम्मान के लिए समर्पित उनका संघर्षमय जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। राष्ट्र निर्माण और किसान कल्याण के प्रति उनका योगदान देश हमेशा याद रखेगा। चौधरी रामसिंह पटेल, अध्यक्ष (अवध क्षेत्र, रालोद)खेत-खलिहानों से होकर गुजरता है देश की तरक्की का रास्ता बलराम यादव रालोद के जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि देश का किसान चौधरी चरण सिंह साहब को अपना भगवान मानता है। चौधरी साहब का स्पष्ट मानना था कि देश की तरक्की का रास्ता खेतों और खलिहानों से होकर गुजरता है। जब तक देश का किसान खुशहाल नहीं होगा, तब तक देश वास्तविक तरक्की नहीं कर सकता।
इन प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान रालोद के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चौधरी साहब के चित्र व प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में शामिल हैं।
देवी शरण वर्मा (जिलाध्यक्ष, किसान प्रकोष्ठ) अनिल वर्मा (युवा जिलाध्यक्ष) सुरजीत वर्मा (युवा प्रदेश सचिव) डॉ. शांति देवी एडवोकेट (जिलाध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ) राम जियावन वर्मा (जिला सचिव) अमित पांडेय (महानगर अध्यक्ष अयोध्या, युवा प्रकोष्ठ)
गंगाराम वर्मा (युवा रालोद नेता)
महेश नारायण पांडे (समाजसेवी)
जगन्नाथ वर्मा, माता दीन रावत, विजय सिंह सहित भारी संख्या में रालोद कार्यकर्ता व स्थानीय लोग।