महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे समाजसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव को एक बार फिर सम्मानित किया गया। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें सम्मानित कर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की गई कार्यक्रम के दौरान जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी , कमिश्नर राजेश कुमार SP ट्रैफिक अयोध्या प्रसाद सिंह ने समाजसेवी सुरेश यादव को सम्मानित करते हुए कहा कि समाजहित में किया जा रहा उनका कार्य लोगों के लिए प्रेरणा का विषय है अधिकारियों ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की मदद और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है बताया जाता है कि इससे पहले भी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सुरेश यादव को सम्मानित किया जा चुका है। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय सुरेश यादव लगातार जरूरतमंदों के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने हजारों बालिकाओं को साइकिल वितरित कर शिक्षा को बढ़ावा देने का काम किया है। इसी पहल के चलते जिले में उन्हें लोग “साइकिल मैन” के नाम से भी पहचानते हैं सम्मान मिलने के बाद सुरेश यादव ने कहा कि समाजसेवा ही उनके जीवन का उद्देश्य है और आगे भी वह इसी तरह जरूरतमंदों के बीच रहकर सेवा कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।