थाना हरैया पुलिस द्वारा अवैध मिट्टी खनन से संबंधित 03 ट्रैक्टर, 02 ट्राली व 01 लोडर को सीज किया गया ।

 

 

बस्ती पुलिस अधीक्षक बस्ती डा0 यशवीर सिंह द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक हर्रैया तहसीलदार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 25.05.2026 को अमारी बाजार क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी खनन एवं परिवहन किए जाने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच के दौरान अमारी बाजार क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन में संलिप्त पाए जाने पर 03 ट्रैक्टर, 02 ट्राली एवं 01 लोडर को नियमानुसार धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया है