पौली ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर धनघटा विधानसभा का विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद उर्फ चंदू यादव को चुना गया। इसके लिए पार्टी के मुखिया द्वारा पत्र जारी कर निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में सोमवार को यह मनो नयन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
समाज वादी पार्टी ने धनघटा में एक बार फिर से पुराने कार्यकर्ता पर भरोसा कायम रखते हुए देवेंद्र प्रसाद उर्फ चंदू यादव को तीसरी बार विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा-निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के आदेश पर जिला अध्यक्ष अब्दुल कलाम ने पत्र देकर धनघटा विधानसभा अध्यक्ष की कमान पुराने एवं जुझारू कार्यकर्ता को सौंपा। पार्टी के इस निर्णय से कार्यकर्ताओं में उत्साह व्याप्त है। जिनका कहना है कि 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी हाई कमान द्वारा लिया गया यह निर्णय बड़ा ही अच्छा सिद्ध होगा। कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर अपने नए विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को मुंह मीठा कराया गया। इस मौके पर बधाई देने वालों में रामबृक्ष यादव,इंदल यादव,राम आशीष यादव,केशव राजभर,अनिल यादव,सुभाष यादव,अच्छे लाल निषाद,कबीर, मोहम्मद कादीर,एजाज अहमद, रमेश यादव,राम दरस,लोरिक यादव,सोनू यादव,राहुल यादव उर्फ बादल,मनोहर सिंह,मोहम्मद अहमद,फिरोज अशरफ समेत बहुत से लोग उपस्थित रहे।