एसडीएम ने मारा छापा, मिट्टी खनन कारोबारियों में हड़कंप

सोहावल-अयोध्या। भट्ठे के नाम पर खोदी जा रही सड़क की शिकायत पर उप जिला अधिकारी सोहावल सविता ने महावां गांव में छापा मारा। सोमवार को पड़े इस छापे के बाद मिट्टी खनन कर रहे  कारोबारियों में हड़कंप मच गया। खुदाई कर रहे मजदूर मौके से भाग खड़े हुए। जिसमें एक जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर पकड़ा गया है। जिसे पुलिस के हवाले कर जांच शुरू कर दी गई है।  थाना पूराकलंदर के इस गाँव में शिकायत पर सुबह 6 बजे राजस्व कर्मियों के साथ अवैध खनन की रोकथाम के लिए पहुँची उप जिलाधिकारी के इस छापे के दौरान थाना प्रभारी पूराकलंदर मनोज कुमार शर्मा बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ लेखपाल राम धीरज, सुशील कुमार और नायब तहसीलदार आई बी यादव सहित गांव के ग्रामीण मौजूद रहे। बताया गया कि यह खनन भट्टे के लिए मिट्टी निकालने के नाम पर हो रहा है। खनन में सरकारी सड़क खोदकर मिट्टी बेंची जा रही हैं। उप जिलाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन की शिकायत पर कार्रवाई की गयी है।मामले की जांच कराई जा रही है। रौनाही थाना क्षेत्र की शिकायतों के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की टीम बना दी गई है। जिम्मेदार बचेंगे नहीं जल्द ही परिणाम भी दिखाई देंगे।