ज़िला गोण्डा की सरजमीन पर शहीद ए मिल्लत हज़रत लाल शहीद बाबा का 65 उर्स अकीदत और मुहब्बत के साथ मनाया गया

ज़िला गोण्डा की सरजमीन पर शहीद ए मिल्लत हज़रत लाल शहीद बाबा का 65 उर्स अकीदत और मुहब्बत के साथ मनाया गया,,,,,

अनुराग लक्ष्य, 25 मई

सलीम बस्तवी अज़ीज़ी

मुम्बई संवाददाता ।

देखा जाए तो उत्तर प्रदेश का शायद ही ऐसा ज़िला हो जिसमें कोई न बुर्जुग हस्ती अपनी करामातों और वलायत के लिए न जाना जाता हो।

इसी फेहरिस्त में उत्तर प्रदेश के गोंडा के सरजमीन से ताल्लुक रखने वाले शहीदे मिल्लत हजरत लाल शहीद बाबा का 65 वाँ उर्स शिवदयालगंज गोण्डा मे अकीदत के साथ मनाया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, वक़्फ़ एवं हज राज्य मंत्री जनाब दानिश आजाद के हाथों चादर पोशी की गई,जिसमे मौलाना तौफ़ीक़ रज़ा निज़ामी ने देश मे अमन चैन भाईचारा के साथ देश की सुरक्षा, संरक्षा और कौम की हिफाज़त के साथ कामयाबी की दुआएं की।

इस अवसर महफिल ए समा में मशहूर कव्वाल शरीफ परवाज एवं मुस्कान की कव्वाली का आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा, जिसकी अकीदत मंदों ने काफी पसंद किया । मो आलम कादरी, और मखदूमिया लतीफिया गोण्डा के प्रबंधक डा ए के रज़ा, और मेराज आलम ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम पहनाकर स्वागत किया।

इस ख़ास मौके पर गंगा जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश करते हुए स्वामी चिनम्यानन्द् महाराज, नेता रज्जब खां, सुदीप भूषण सिंह ,पूर्व पार्षद शाबान अली हनफी, दिवाकर सिंह यादव, मो हारून,मो आरिफ,मो सिराज,मो इरफान , कृष्ण मोहन सिंह, मुश्ताक भाई, मो सईद, और भाई पवन सिंह जैसे सम्मानित जनो के साथ हज़ारों लोगों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का अपने खास अंदाज़ में संचालन करते हुए मखदूमिया लतीफिया गोण्डा के प्रबंधक डॉक्टर ए के रजा ने सबका दिल जीत लिया ।