जीडी गोयनका स्कूल में स्काउट-गाइड गतिविधियां शुरू-हुमा वसीम

जीडी गोयनका स्कूल में स्काउट-गाइड गतिविधियां शुरू-हुमा वसीम

 

बस्ती। जीडी गोयनका स्कूल में कब बुलबुल, स्काउट-गाइड गतिविधियों का शुभारंभ किया गया, प्रिंसिपल हुमा वसीम ने कहा कि स्काउट गाइड की हर गतिविधियों में बच्चों की प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाएगी, उनके आमंत्रण पर स्काउट-गाइड से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने विद्यालय पहुँचकर स्काउट-गाइड समर कैंप वर्कशॉप में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया, लीडर ट्रेनर स्काउट एवं जिला सचिव डॉ. कुलदीप सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अजय कुमार वर्मा, प्रभारी जिला संगठन आयुक्त स्काउट अनूप कुमार, सहायक जिला संगठन आयुक्त स्काउट दीपक कुमार तथा ट्रेनिंग काउंसलर गाइड जया पाण्डेय सहित अन्य प्रशिक्षक ने योगदान दिया, वर्कशॉप के प्रथम दिन प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड का संक्षिप्त इतिहास, प्राथमिक सहायता (फर्स्ट एड), विभिन्न प्रकार की पट्टियों के उपयोग, विभिन्न प्रकार की तालियों, बिना संसाधनों के स्ट्रेचर बनाने की विधि आदि के बारे में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता एवं आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता करने के गुणों से भी अवगत कराया गया, विद्यालय प्रशासन ने इस आयोजन को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।