यातायात पुलिस बहराइच द्वारा 05 आटो को मोटरवाहन अधिनियम के अन्तर्गत सीज किया गया

यातायात पुलिस बहराइच द्वारा 05 आटो को मोटरवाहन अधिनियम के अन्तर्गत सीज किया गया

श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा (उ0प्र0) के आदेशों के अनुपालन में जनपद में अवैध रुप से संचालित होने वाले स्टैंड के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच, श्री विश्वजीत श्रीवास्तव एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्री आयुष विक्रम सिंह के निर्देशन में तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी यातायात, श्री राज सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 22.05.2026 को प्रभारी निरीक्षक यातायात, श्री राम प्रकाश द्वारा यातायात पुलिस टीम के साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों, शहर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया ।

 

अवैध स्टैंड के विरुद्ध अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात, बहराइच श्री राज सिंह यादव, यात्री कर परिवहन अधिकारी बहराइच श्री अवधराज गुप्ता तथा प्रभारी निरीक्षक यातायात राम प्रकाश द्वारा संयुक्त रुप से चेकिंग करते हुए चर्च तिराहे पर अवैध रुप से आटो / ई0रिक्शा लगाकर सवारी भरने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी । मौके पर पाये गये 05 आटो को मोटरवाहन अधिनियम के अन्तर्गत सीज कर यातायात कार्यालय पर खड़ा कराया गया । चर्च तिराहा से कटी चौराहा तक तथा चर्च तिराहा से पानी टंकी चौराहा तक रोड किनारे लगे अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया । जनपद में अवैध स्टैंड को पुर्नव्यवस्थापित होने से रोकने हेतु यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।

 

सदैव यातायात नियमों का पालन करें।

सुरक्षित चलें, सुरक्षित घर पहुँचे ।