युवक ने फांसी लगाकर जान दी: सुसाइड नोट में लिखा- सृष्टि गुड बाय, सो सॉरी, बात करने से मना किया था

युवक ने फांसी लगाकर जान दी: सुसाइड नोट में लिखा- सृष्टि गुड बाय, सो सॉरी, बात करने से मना किया था

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

प्रतापगढ़ के विवेक नगर मोहल्ले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें ‘सृष्टि गुड बाय, सो सॉरी’ लिखा है। प्रारंभिक जांच में यह प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। जानकारी के अनुसार, युवक ने अपने कमरे में गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगाई। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान शिवा शुक्ला (22) के रूप में हुई है। वह लालगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव का मूल निवासी था। वह नगर कोतवाली क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में काम करता था और विवेक नगर में किराए के कमरे में रहता था।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। युवक एक युवती से प्रेम करता था और उससे बात करने का दबाव बना रहा था, लेकिन युवती उससे बात नहीं करना चाहती थी। पुलिस को मौके से एक डायरी भी मिली है, जिसमें ‘सृष्टि यादव’ का नाम लिखा है। युवक ने आत्महत्या से पहले डायरी में “सृष्टि गुड बाय, सो सॉरी” लिखा था।

फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।